नरवाना में ट्राला चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
नरवाना थाना शहर नरवाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण मुहिम के तहत अनाज मंडी से से हुए 14 टायरी ट्राला चोरी के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के लुधियाना स्थित प्रीत नगर निवासी जग्गा उर्फ जोगा के रूप में हुई है। दबलैन निवासी विकास ने पुलिस को शिकायत दी थी कि नरवाना अनाज मंडी में खड़ा उसका 14 टायरी ट्राला चोरी हो गया है। पुलिस ने धारा 303 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी हरमिन्द्र उर्फ पप्पू (निवासी जीरा, फिरोजपुर) को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा ट्राला बरामद कर चुकी है। रिमांड पर पूछताछ के दौरान जग्गा का नाम सामने आया था, जिसे पुलिस ने 16 नवंबर 2026 को दबोच लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
खरखौदा दीपक हत्याकांड: दीपावली की रात हत्या करने के मामले में दो गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर भेजा,
डूमरखा कलां में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 घायल
नरवाना | गांव डूमरखा कलां में रंजिश के चलते 15 नवंबर की रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े में महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज हिसार रेफर किया गया है। पुलिस ने एक पक्ष की महिला शिवानी की शिकायत पर 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, विवाद की शुरुआत बाइक की टक्कर लगने और मोबाइल फोन सड़क पर गिरने से हुई थी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लोहे की रॉड, गंडासी, बाइक की चेन, पंच, लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया।
डूमरखा कलां झगड़े में शिवानी, जितेंद्र, अमित, दीपक, पिंकी, रितु, रामकली और किस्मत घायल हो गए। सिविल अस्पताल नरवाना से जितेंद्र, अमित और दीपक को गंभीर चोटों के कारण अग्रोहा रेफर किया गया है। पुलिस ने रोहताश उर्फ मुल्ला, विनोद, कृष्ण, बलराम, शकरू, परमिला, प्रकाशी, राममेहर, अन्नू रानी, सुमन, इंद्रो, प्रीति व प्रिंस को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
रोहतक जींद रोड़ हादसा: भगवतीपुर गांव के पास एक्सीडेंट, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत
सुधार उत्सव में विद्यार्थियों ने दिए 169 सुझाव
जींद |
संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य सत्यवान मलिक के मार्गदर्शन में सात दिवसीय 'सुधार उत्सव-2026' के दूसरे दिन 'मेरा महाविद्यालय, मेरे सुझाव' गतिविधि आयोजित की गई। इसमें 17 विद्यार्थियों ने ऑफलाइन व 152 ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लेकर कक्षाओं, स्वच्छता, पुस्तकालय, परीक्षा, छात्रवृत्ति व डिजिटल सेवाओं में सुधार के लिए कुल 169 सुझाव दिए। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि विद्यार्थियों की भागीदारी से व्यवस्थाओं में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस दौरान नोडल अधिकारी मयंक, सुशीला देवी सहित सहायक नोडल अधिकारी नवीन, उषा व रेनू मौजूद रहे। उधर, महाविद्यालय में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर भी विशेष व्याख्यान हुआ।
प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र का अहम स्तंभ है। जनसंचार विभाग के प्राध्यापक प्रो. शिव कुमार ने 16 नवंबर को मनाए जाने वाले इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डिजिटल युग में फेक न्यूज व अफवाहों से बचने तथा तथ्यों की पुष्टि करने पर जोर दिया।
भट्ठा मालिक पर सुए से हमला, 50 लाख रुपये मांगने का आरोप